POST

धर्म सेवक गौ सेवा अभियान

 

"गावो विश्वस्य मातरः" — गौमाता समस्त मानवता की पालनकर्ता हैं।

धर्म सेवक फाउंडेशन का धर्म सेवक गौ सेवा अभियान भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवदया की भावना को समर्पित एक सेवा अभियान है। हमारा उद्देश्य केवल गौ-रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण, संवर्धन और सेवा की संस्कृति को समाज में पुनः स्थापित करना है।

इस अभियान के अंतर्गत हम निराश्रित एवं घायल गौवंश की सहायता, गौशालाओं को सहयोग, हरा चारा एवं भूसा उपलब्ध कराना, जल व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, गौ-सेवकों का सम्मान तथा जन-जागरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही लोगों को गौसेवा के आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व से भी जोड़ते हैं।

हमारा विश्वास है कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा सहयोग भी गौमाता की सेवा और संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

आइए, धर्म सेवक फाउंडेशन के साथ जुड़ें और संकल्प लें—

"गौ सेवा ही धर्म सेवा, धर्म सेवा ही राष्ट्र सेवा।"

धर्म सेवक फाउंडेशन
धर्मो रक्षत