धर्म टावर – धर्म सेवक फाउंडेशन की एक प्रेरणादायक पहल
धर्म टावर धर्म सेवक फाउंडेशन की एक विशिष्ट एवं जनकल्याणकारी पहल है। यह लगभग 51 फीट ऊँचा टावर होता है, जिसकी संरचना मोबाइल टावर के समान होती है। इसे प्रायः गाँवों के प्राचीन/पौराणिक मंदिरों के परिसर अथवा श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से उपलब्ध कराई गई भूमि पर स्थापित किया जाता है।
धर्म टावर के शीर्ष पर उच्च गुणवत्ता वाले लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल आरती, भजन, मंत्रोच्चार तथा आध्यात्मिक संदेशों का प्रसारण किया जाता है। इसका उद्देश्य गाँव में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को धर्म, सदाचार और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।
यह पहल किसी प्रकार के व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि विश्व कल्याण, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की भावना से संचालित की जाती है।
"जहाँ धर्म की ध्वनि गूँजती है, वहाँ संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश स्वयं फैलता है।"
